ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगमनोरंजन

रायपुर में भारत भाग्य विधाता फिल्म की स्क्रीनिंग आज, कंगना रनौत होंगी शामिल, सीएम विष्णुदेव साय भी देखेंगे मूवी

आज राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में शाम 5 बजे भारत भाग्य विधाता फिल्म की पहली स्क्रीनिंग रखी गई है. जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत शामिल होंगी. वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी फिल्म देखेंगे. यह फिल्म मुंबई आतंकी हमले के बाद स्वास्थ्य, सुरक्षा कर्मचारियों की बहादुरी पर बनी है. फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे और मीडिया एवं दर्शकों से बातचीत करेंगे.

रायपुर में होगा सितारों और राजनीति का अनोखा संगम

इस मेगा इवेंट को लेकर शहर में खास उत्साह देखा जा रहा है. फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत के दिग्गज एक ही मंच पर नजर आएंगे, जिससे यह कार्यक्रम और भी खास बन गया है. “भारत भाग्य विधाता” को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है, और रायपुर की यह स्पेशल स्क्रीनिंग फिल्म के प्रमोशन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

भारत भाग्य विधाता फिल्म की कहानी

बता दें कि फिल्म में 26/11 आतंकी हमलों के दौरान कामा हॉस्पिटल के वर्कर्स की कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म की सच्ची घटनाओं से इंस्पायर है. मुंबई में 2008 में जब आतंकी हमला हुआ था तो उस वक्त मुंबई के कामा हॉस्पिटल में वहां के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने 400 लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाई थी.

What's your reaction?

Related Posts