ब्रेकिंग खबरें

अपराधछत्तीसगढ़

Raipur Crime News: पारिवारिक विवाद में हत्या का खुलासा—पत्नी और बेटी सहित 3 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में हुए एक सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, पुत्री और एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां लंबे समय से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच चल रही थी।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2025 को वीरेन्द्र भारती गोस्वामी की मौत की सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर 17 गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

जांच में संदीप पटेल के मार्गदर्शन, एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण और एसीपी देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम ने गहन पड़ताल की। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी, बेटी और नाबालिग से पूछताछ की गई।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि 27 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे मोबाइल देखने को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपियों ने घर में रखे लकड़ी के बैट और ईंट से मृतक के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। खून साफ किया गया और इस्तेमाल किए गए कपड़े व हथियार पास के नाले में फेंक दिए गए। साथ ही परिजनों को गुमराह करने के लिए बाथरूम में गिरने की झूठी कहानी बताई गई।

इस मामले में थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 252/2026 के तहत धारा 103(1), 238 और 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में दीपा भारती गोस्वामी (44 वर्ष), तनिया भारती गोस्वामी (19 वर्ष) और एक नाबालिग शामिल हैं। सभी को 15 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts