ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

हीरापुर रिंग रोड पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पार्किंग में खड़े 20 ट्रक-ट्रेलरों के काटे चालान

रायपुर। राजधानी में सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने हीरापुर रिंग रोड और सर्विस रोड पर विशेष अभियान चलाकर अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान सर्विस रोड पर खड़े 20 ट्रक और ट्रेलर वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

 यह अभियान यातायात पुलिस उप महानिरीक्षक (डीसीपी) डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में 22 जुलाई 2026 को यातायात थाना टाटीबंद क्षेत्र में चलाया गया। पुलिस के अनुसार, मुख्य मार्ग और सर्विस रोड पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग से अन्य वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित होती है, यातायात बाधित होता है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए विशेष जांच अभियान चलाया गया।

 कार्रवाई के दौरान ट्रक चालकों और वाहन मालिकों को सड़क या सर्विस रोड पर वाहन खड़े नहीं करने तथा केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की समझाइश दी गई। साथ ही उन्हें स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर और अधिक कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि मुख्य सड़क और सर्विस रोड पर किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग न करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित और बाधारहित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

What's your reaction?

Related Posts