ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, 4 डिब्बों में उठीं लपटें; चारों ओर धुएं का गुबार

पंजाब के पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में आग लग गई है। चारों ओर धुंआ उठते देख गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के चलते समय ही अचानक उसमें भीषण आग लग गई। पटियाला के पास राजपुरा इलाके में यह हादसा हुआ, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन अमृतसर से बिहार जा रही थी जिस वक्त ये हादसा हुआ। शुरुआती तौर पर बताया जा रहा है कि ट्रेन के पैंट्री से आग की लपटें शुरू हुईं। ट्रेन में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

What's your reaction?

Related Posts