छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण ने तबादला आदेश जारी करते हुए 5 निरीक्षक (इंस्पेक्टर), 1 सूबेदार और 5 उप निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) समेत कुल 11 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह तबादले विभागीय और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को मजबूत करने में मदद मिलेगी। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर अपने नए पदस्थापना स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।
इन पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर
जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज, सेराज खान, शिवानंद तिवारी, राकेश लकड़ा और जॉन प्रदीप लकड़ा का तबादला किया गया है। वहीं सूबेदार विकास नारंग को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उप निरीक्षक विरेंद्र कंवर, विमल चट्टी, ईश्वर कुंजे, कुलदीप राय और परशुराम पैंकरा की भी नई पदस्थापना की गई है।
यहां देखें लिस्ट
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/07/cg-police-transder-2026-07-07-11-02-23.jpeg)


















