ब्रेकिंग खबरें

रायपुर संभाग

रायपुर: स्कूटी सवार के बैग में पुलिस को मिले 34.67 लाख

रायपुर. राजधानी रायपुर के आजाद चौक अनुभाग में सीएसपी मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना आजाद चौक क्षेत्र अंत गत तेलघानी नाका स्थित नेमीचंद गली के पास पुलिस के जांच अभियान में जूपिटर स्कूटी सवार हेमंत मेघानी के कब्जे से 34 लाख 67 हजार रुपए नगद जब्त किया गया. स्कूटी सवार बैग में रुपए लेकर जा रहा था, उसके पास रुपए के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं थे. रुपए की जब्ती धारा 102 के तहत की गई. रुपए जब्ती की जानकारी आयकर विभाग को दी गई. पुलिस ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के परिपालन में आईजी रेंज जिला रायपुर आर. एल. डांगी एवं एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्र में फिक्स चेकिंग पाइंट लगाकर जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी तारतम्य में 21 अक्टूबर को थाना आजाद चौक क्षेत्र अंतर्गत तेलघानी नाका स्थित नेमीचंद गली पास थाना आजाद चौक पुलिस टीम द्वारा पैदल पेट्रोलिंग करने के साथ दोपहिया, चारपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही थी.

इसी दौरान जूपिटर वाहन क्रमांक सीजी 04 एल एफ 9599 में सवार एक व्यक्ति बैग में कुछ सामान लेकर जा रहा था, जिसे टीम के सदस्यों ने रुकवाकर चेक किया. बैग को चेक करने पर उसमें नगदी रकम रखा होना पाया गया. पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हेमंत मेघानी निवासी लाखेनगर पुरानी बस्ती रायपुर का होना बताया . टीम के सदस्यों द्वारा नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था. इस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा हेमंत मेघानी के पास रखे नगद रकम 34,67,000 रुपए को धारा 102 जा.फौ. के तहत जब्त किया गया. इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई.

What's your reaction?

Related Posts