रायपुर. खमतराई इलाके में मकान बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद रायपुर एसडीएम के रीडर ने एक सिविल इंजीनियर को गोली मारने की धमकी दे डाली. ऑफिस में घुसकर धमकी देने से पीड़ित परिवार दहशत में है. इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक सुखी होस के संचालक और सिविल इंजीनियर चेतन साहू को एसडीएम कार्यालय में पदस्थ रीडर प्रद्मुन मिश्रा ने देवपुरी के सांई वाटिका में अपने मकान निर्माण का ठेका दिया था. कुछ दिनों तक काम चला. इसके बाद पैसे देने में आनाकानी करने पर चेतन ने काम बंद कर दिया. इसी बात को लेकर नाराज होकर रीडर प्रद्मुन मिश्रा और अन्य लोग 5 अक्टूबर को चेतन के ऑफिस पहुंच गए. चेतन को गाली-गलौज करते हुए गोली मरवाने की धमकी देने लगे. काफी हंगामा करने के बाद चले गए. घटना के ऑडियो-वीडियो के साथ चेतन ने खमतराई थाने में आरोपी रीडर की शिकायत की. पुलिस ने प्रद्मुन के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है. आरोपी की गिरतारी नहीं हुई है. घटना से पीड़ित परिवार भयभीत है.
- शराब पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, बिलासपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
- राखड़ में दबने से हुई मौत को माना दुर्घटना, बीमा कंपनी को भुगतान के निर्देश
- स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में CM साय फहराएंगे तिरंगा, जानें किस जिले में कौन मंत्री करेगा ध्वजारोहण
- तेल के नए रेट जारी: बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल ₹167.35 लीटर, जानें सामान्य पेट्रोल के दाम
- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिलेंगे जस्टिस मोहपात्रा, कॉलेजियम ने ट्रांसफर की सिफारिश की


















