ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

प्रेम कहानी का दुखद अंत: 7 फेरों के 7 माह बाद पति ने दी जान, वायरल VIDEO में बताई पत्नी की हकीकत

भोपाल के हबीबगंज इलाके में एक युवक विकास कुमार ने प्रेम विवाह के महज 7 महीने बाद होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले विकास ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना और झूठे आरोप लगाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पहले दोस्ती, फिर बेपनाह मोहब्बत और उसके बाद लव मैरिज. अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरों के साथ ही सात जन्म तक साथ निभाने का वादा किया था, मगर यह रिश्ता महज सात माह भी नहीं टिक पाया और इस प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया. पति को जान गंवानी पड़ी है. उसने खुदकुशी के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है. मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है.

Bhopal Suicide Case: होटल के कमरे में मिला शव

जानकारी के अनुसार भोपाल के हबीबगंज पुलिस थाना इलाके के भारत नगर एरिया के कांविविअल पैलेस होटल में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है. मृतक की शिनाख्त विकास कुमार के रूप में हुई है. विकास कई दिन से लापता था. घर वाले उसकी तलाश करते हुए होटल पहुंचे थे, तब उसकी मौत हो चुकी थी. विकास ने मौत से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया. विकास ने सात माह पहले लव मैरिज की थी.

वीडियो में बयां किया दर्द

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विकास के एक मिनट 33 सेकंड के वीडियो में वह कह रहा है कि “मैं अपनी मर्जी से सुसाइड करने जा रहा हूं. इसके लिए मेरी पत्नी सोलंकी जिम्मेदारी है. पत्नी ने उसे काफी परेशान कर रखा है. दस दिन पहले ही पत्नी ने बिना बताए अपने कपड़े, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि मायके में पहुंचा दिए. उनके बारे में पूछने पर आनाकानी करती थी.” 

प्रताड़ना और झूठे आरोपों का जिक्र

विकास ने वीडियो में आगे कहा कि पिछले एक माह से पत्नी की प्रताड़ना बढ़ गई थी. वह उस पर झूठे आरोप लगा रही है. टॉर्चर कर रही थी जबकि वह लोगों से कहती थी कि मैं उसको मारता-पीटता हूं. ऐसा कुछ नहीं है. वह अपनी मनमर्जी से ही बोलती थी सारी बातें. अभी शादी को सात माह ही हुए हैं. वह मेरे घरवाले को बारे में भी गलत बोलती थी. घरवालों पर झूठे आरोप लगाती थी जबकि मेरे घरवाले उसके पूरा ख्याल रखते थे. 

दादी पर भी भड़काने का आरोप

विकास ने वीडियो में यह भी कहा कि पत्नी अपनी दादी से बात करती थी. उसकी दादी उसे भड़काती थी. दादी ने ही उसके सारे डॉक्यूमेंट मंगवा लिए. इन्हीं सब परेशानी की वजह से अब सुसाइड करने जा रहा हूं. इसकी वजह गुलाब सोलंकी की बेटी है, जिससे मैंने सात माह पहले शादी की थी.

होटल मैनेजर ने क्‍या बताया?

एनडीटीवी से बातचीत में कांविविअल पैलेस होटल के मैनेजर ने बताया कि विकास शनिवार सुबह करीब 11 बजे होटल में आकर रुका था. बोला कि वह थोड़ा परेशान है, दो-तीन घंटे रेस्ट करना चाहता था. दोपहर करीब दो बजे रूम से बाहर आकर उसने होटल स्टाफ से चार्जर भी मांगा था. उसके बाद एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करवाया. वीडियो वायरल होने के बाद विकास का भाई होटल के सामने से गुजरा तो बाहर उसकी बाइक खड़ी देख वह होटल के अंदर आया और पूछताछ की.

फिर उसका भाई व होटल स्टाफ विकास के रूम में गए तो वह अंदर से बंद था. तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि अंदर से विकास ने एक दुपट्टे से फांसी लगा रखी थी और उसकी मौत हो चुकी थी. विकास कार चालक था. होटल पहुंचे परिजनों ने बताया कि विकास ने सात माह पहले युवती से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था. 

What's your reaction?

Related Posts