ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबर

कहीं आप भी तो इस तरह नहीं खाते हैं मोमोज? कैंसर समेत इन 4 बीमारियों का है खतरा

बीते कुछ सालों में भारतीयों पर मोमोज जैसे चाइनीज फूड का क्रेज काफी चढ़ गया है. इंडिया में लोग चिकन या वेज के अलावा तंदूरी और फ्राइड मोमोज को बड़े शौक से खाते हैं. इसे यंग जनरेशन का फेवरेट स्नैक तक माना जाता है. वैसे तो मोमोज को पसंद करने वालों की कमी नहीं है पर ज्यादातर फूड्स स्टॉल्स पर यंग पीपल की भीड़ नजर आती है. पर क्या आप जानते हैं कि टेस्ट में लाजवाब इस फेवरेट फूड से कैंसर तक का खतरा बना रहता है.

कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनके मुताबिक अगर मोमोज को हद से ज्यादा खाया जाए तो ऐसे में कैंसर, डायबिटीज या दूसरी बीमारियों का शिकार बनना तय है. जानें मोमोज को गलत तरीके से खाने पर कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं.

डायबिटीज का खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि मोमोज के आटे को स्मूदर बनाने के लिए इसमें हार्मफुल केमिकल बेंजॉयल मिलाया जाता है. इस तरह का केमिकल सीधे पेनक्रियाज को प्रभावित करता है और इससे इंसुलिन हार्मोन रिलीज होने लगते हैं. ऐसे में शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है और ऐसे में हम डायबिटीज के मरीज बन सकते हैं.

हो सकती है पाइल्स

मोमोज को भले ही स्टीम करके तैयार किया जाता हो पर इसमें अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का इस्तेमाल होता है. फाइबर की कमी होने के चलते आपको कब्ज रहने लगती है और एक समय पर पाइल्स यानी बवासीर की समस्या हो जाती है. स्पाइसी सॉस भी पाइल्स की वजह बन जाती है.

कैंसर का रिस्क

मोमोज को टेस्टी बनाने के लिए अजीनोमोटो डाला जाता है और रिपोर्ट्स में बताया जा चुका है कि इस केमिकल से कैंसर का खतरा बना रहता है. अमूमन हर चाइनीज फूड में अजीनोमोटो केमिकल को डाला जाता है और ये किसी बडे़ खतरे से कम नहीं है.

हाई ब्लड प्रेशर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि मोमोज के साथ खाई जाने वाली स्पाइसी चटनी से हाई बीपी की प्रॉब्लम भी हो सकती है. टेस्ट न होने के बावजूद लोग इसे बड़े शौक से खाते हैं. इसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है और इस कारण बीपी का लेवल बढ़ सकता है.

What's your reaction?

Related Posts