ब्रेकिंग खबरें

ट्रेंडिंगमनोरंजन

धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर मीडिया पर फूटा सनी देओल का गुस्सा, शर्म नहीं आती?

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से अपनी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। धर्मेंद्र को बीते सोमवार को खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद से ही धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे थे। परिवार ने मीडिया और पैप्स से प्राइवेसी देने का अनुरोध किया था। हालांकि, इसके बाद भी धर्मेंद्र को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थीं। अब पैप्स पर सनी देओल का गुस्सा फूटा है।

पैप्स पर फूटा सनी देओल का गुस्सा

सोशल मीडिया पर सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो सनी देओल के घर के बाहर का है। सनी देओल जैसे ही पैप्स को घर के बाहर पाते हैं उनका पारा चढ़ जाता है। सनी देओल कहते हैं- आप लोगों को शर्म आनी चाहिए…आपके घर में मां-बाप हैं, बच्चे हैं…चू*** (गाली) की तरह वीडियो किए जा रहे हो। शर्म नहीं आती?

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

सनी देओल के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा- सनी देओल ने सही किया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सनी देओल का गुस्सा जायज है। एक ने लिखा- मेरी तरफ से दो गाली और दे दो सर जी। एक यूजर ने लिखा- पाजी ने बिल्कुल सही कहा। एक ने लिखा- भाई, उन्हें अकेला छोड़ल दो, उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है।

बता दें, 10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती हुए धर्मेंद्र को 13 नवंबर को डिसचार्ज किया गया। उन्हें अस्पताल से घर लाया गया। परिवार की तरफ से आधिकारिक बयान में कहा गया कि धर्मेंद्र की देखरेख घर में की जाएगी। वहीं, परिवार ने मीडिया और लोगों से उन्हें प्राइवेसी देना का अनुरोध किया।

What's your reaction?

Related Posts