ब्रेकिंग खबरें

ट्रेंडिंगव्यापार

सस्ते हुए ये तीन स्मार्टफोन

त्योहार में ऑनलाइन शॉपिंग अच्छे सौदे पेश करती है. तोहफों की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो क्यों ना कुछ अच्छे स्मार्टफोन के बारे में सोचें. यहां हम ऑनलाइन शॉपिंग सेल में 7000 रुपये से कम की कीमत पर आने वाले स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं :

लावा युवा 3

लावा के बजट फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है और यह अमेजन पर कीमतों में छूट के साथ 6,699 रुपये कीमत पर मिल रहा है. इसमें 90 हर्त्ज का रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के अलावा दमदार यूनिसॉक टी606 प्रोसेसर दिया गया है. 13 एमपी प्राइमरी कैमरा मिलता है और 5000 एमएएच क्षमता वाली बैटरी को 18 वाट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. -फीचर डेस्क

सैमसंग गैलेक्सी एम05

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को इस मंच से 6,499 रुपये की छूट पर खरीद सकते हैं. इसमें 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है. इस फोन के बैक पैनल पर 50 एमपी कैमरा और सामने 8 एमपी का कैमरा दिया गया है. इस फोन की 5000 एमएएच बैटरी को 25 वाट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

पोको सी65

पोको के 4जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले डिवाइस को डिस्काउंट के बाद अमेजन पर 6,699 रुपये कीमत पर सूचीबद्ध किया गया है. इस फोन में बड़े एचडी+ डिस्प्ले के अलावा मीडियाटेक हेलियो जी 85 प्रोसेसर दिया गया है. बैक पैनल पर 50एमपी का प्राइमरी कैमरा सेटअप है और इसमें 5000 एमएएच क्षमता वाली बैटरी दी गई है.

What's your reaction?

Related Posts