रायपुर. रायपुर नगर निगम द्वारा चेतावनी दी गई है कि निर्धारित जगहों के अलावा कहीं मांस मटन बेचने पर कल से कार्रवाई की जाएगी. साथ ही सभी दुकानदारों को मांस – मटन को ढककर रखने की भी चेतावनी दी गई है. निगम प्रशासन की ओर से कहा गया है कि शिकायत मिल रही है कि मांस – मटन का विक्रय कहीं भी किया जा रहा है. जिससे आसपास के क्षेत्र में गन्दगी फैल जाती है और वातावरण भी दूषित हो रहा है. मांस – मटन का विक्रय के लिए शहर में जगह निर्धारित की गई है. निर्धारित जगह के अलावा कहीं भी इसे बेचते पाए जाने पर कल से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.



















