ब्रेकिंग खबरें

ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. मेल में एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है. रकम न देने पर गोली मारकर हत्या की चेतावनी दी गई है. इस धमकी के बाद शमी और उनके परिजन दहशत में हैं.

शमी के भाई मोहम्मद हसीब के मुताबिक, रविवार को उन्होंने शमी की मेल आईडी चेक की तो ‘राजपूत सिंधर’ नाम की आईडी से भेजा गया धमकी भरा मेल मिला. मेल में बेंगलुरु निवासी एक व्यक्ति प्रभाकर का जिक्र था. उन्होंने पहले मेल को गंभीरता से नहीं लिया गया, लेकिन सोमवार को फिर एक धमकी भरा मेल आया, जिसमें रंगदारी की मांग दोहराई गई और जान से मारने की खुली धमकी दी गई. इसके बाद हसीब ने एसपी अमरोहा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की. एसपी के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली. शमी के परिजन इन दिनों मुरादाबाद स्थित आवास पर रह रहे हैं. साइबर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. मेल भेजने वाले की पहचान के लिए आईडी ट्रेस की जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर शमी के पैतृक गांव सहसपुर अलीनगर स्थित फार्महाउस पर निगरानी बढ़ा दी गई है.

धमकी भरे मेल में लिखा गया अरे शमी, हम तुम्हें मार देंगे और बैग में भर देंगे: धमकी देने वाले ने मेल में लिखा है. अरे शमी, हम तुम्हें जान से मार देंगे और बैग में भर देंगे. अगर हम तुम्हें मार देंगे तो प्रभाकर डर जाएगा. हमें बेंगलुरु के रामपुरा में रहने वाले प्रभाकर से एक करोड़ रुपये चाहिए. उसने अपने बेटे की शादी में हमारी रकम बहू के घर में छिपा दी है.

What's your reaction?

Related Posts