ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

Raipur News: केएफसी पर नगर निगम की कार्रवाई, 50 हजार का ई-चालान

रायपुर। टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निवेश विभाग ने जोन क्रमांक 10 क्षेत्र स्थित पचपेड़ी नाका के केएफसी आउटलेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये का ई-चालान किया। गंदगी की सफाई करवाने और भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं करने की कड़ी चेतावनी देने के बाद निगम प्रशासन ने सील खोलने की कार्रवाई की।

यह कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश तथा नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के निर्देशन में जोन स्वास्थ्य अधिकारी  अमित बेहरा,  रवि लावनिया,  संदीप वर्मा, आदिव्य हजारी, जोन 10 स्वच्छता निरीक्षक  यशवंत बेरिहा तथा नगर निगम स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निवेश उड़नदस्ता टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

जनशिकायत मिलने पर टीम द्वारा पचपेड़ी नाका स्थित केएफसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी पाए जाने, किचन का पाइप सीधे सार्वजनिक नाली में जोड़े जाने तथा कचरा एवं प्लास्टिक सार्वजनिक नाली में फेंके जाने की स्थिति सामने आई। इसके साथ ही निगम द्वारा पूर्व में जारी नोटिस का जवाब भी संचालक द्वारा नहीं दिया गया था और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत आवश्यक प्रबंध नहीं किए गए थे।

नियमों के उल्लंघन और एसटीपी व्यवस्था नहीं पाए जाने पर निगम प्रशासन ने विगत दिवस केएफसी को तत्काल सीलबंद कर दिया था। इसके बाद आज नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग द्वारा 50 हजार रुपये का ई-चालान करते हुए संचालक से उनके खर्च पर गंदगी की सफाई करवाई गई। निगम प्रशासन ने भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

What's your reaction?

Related Posts