ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

राजधानी एक्सप्रेस से रायपुर लौटेंगे छत्तीसगढ़ के पर्यटक, श्रीनगर आतंकी हमले के बाद राज्य सरकार की पहल

रायपुर. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद छत्तीसगढ़ के पर्यटक राजधानी एक्सप्रेस से रायपुर लौटेंगे. इस हमले में 26 लोगों की मौत की खबर है, जिसमें पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई थी. छत्तीसगढ़ से इस यात्रा पर गए करीब 64 पर्यटक सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया में हैं. सभी यात्री श्रीनगर से दिल्ली पहुंचेंगे, जहां से वे राजधानी एक्सप्रेस के जरिए रायपुर आएंगे.

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में पर्यटकों को श्रीनगर से बसों के जरिए दिल्ली के लिए रवाना होते देखा गया है. छत्तीसगढ़ सरकार पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पर्यटकों से संपर्क बनाए रखा है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया है.

राज्य सरकार ने श्रीनगर में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित होटलों में ठहराया था, जहां से अब उनकी वापसी की व्यवस्था की जा रही है. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, और केंद्र सरकार भी स्थिति पर नजर रखे हुए है.

What's your reaction?

Related Posts