नई दिल्लाी, एजेंसी. एलन मस्क ने एक बार फिर ट्विटर के लोगों में बदलाव किया है. अब फिर से ट्विटर पर नीली चिड़िया वापस आ गई है. अब ट्विटर वास्तव में पहले की तरह नजर आ रहा है.
दरअसल, तीन दिन पहले ट्विटर का लोगो चर्चा का विषय बन गया था, जब ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर बर्ड लोगो को डॉजकॉइन लोगो से बदल दिया था. उस दौरान लोगों को लगा था कि डॉजकॉइन लोगो कुछ घंटों के लिए रहेगा और बाद में हट जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हालांकि, डॉजकॉइन लोगो केवल वेब वर्जन में दिखाई दे रहा था. ट्विटर बर्ड लोगो को डॉजकॉइन में बदलने के बाद एलन मस्क ने इसका मजाक भी उड़ाया था.
- Home
- अंतराष्ट्रीय
- ट्विटर का लोगो फिर बदला नीली चिड़िया वापस आई


















