ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

USA में रहने वाली महिला ने ओम हॉस्पिटल में कराई प्लास्टिक सर्जरी, उसी दिन छुट्टी

रायपुर। महादेवघाट रोड स्थित ओम अस्पताल में अमेरिका में रहने वाली एक महिला की सफल प्लास्टिक-कॉस्मेटिक सर्जरी की गई। करीब एक वर्ष पहले हुए सड़क हादसे में महिला के दांत से उनका होठ कट गया था। उपचार के बाद घाव तो ठीक हो गया, लेकिन होठ में छोटी सी गठान बन गई थी, जिसके कारण उन्हें परेशानी हो रही थी।

महिला ने अमेरिका में चिकित्सकों से इस समस्या के संबंध में संपर्क किया। वहां उन्हें सर्जरी के लिए करीब 14 महीने बाद की तारीख मिली। इसी बीच महिला अपने परिवार के पास रायपुर आईं। उन्होंने यहां ओम अस्पताल के प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जन तथा अस्पताल के निदेशक डॉ. कमलेश अग्रवाल से संपर्क किया।

जांच के बाद चिकित्सकीय सलाह के अनुसार महिला की होठ की प्लास्टिक-कॉस्मेटिक सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद उन्हें किसी प्रकार की गंभीर परेशानी नहीं हुई और ऑपरेशन के चंद घंटों बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार महिला अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और सामान्य रूप से रह रही हैं।

मरीज ने कहा कि कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के कारण उन्हें इस ऑपरेशन में किसी भी प्रकार का दर्द नहीं हुआ और डॉ कमलेश अग्रवाल के मुताबिक होठ में ऑपरेशन और टाके का कोई भी निशान नहीं रहेगा।

What's your reaction?

Related Posts