ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

उमा भारती पर वीडियो से मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. यूट्यूब पर अपलोड हुए इस वीडियो में बताया गया है कि एक महिला आईपीएस नौकरानी बनकर मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती के घर पहुंच जाती है और भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लेती है. पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती उमेश उमा भारी के निजी सचिव उमेश रागकने भोपाल क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज कराई है. क्राइम ब्रांच ने विभिन्न धाराओं में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. उमा भारती के निज सचिव ने अपनी शिकायत में लिखा है किसी ने जानबूझकर पूर्व सीएम की छवि धूमिल करने के मकसद से ये हरकत की है.

बदनाम करने की साजिश

 किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यह रील जानबूझकर, शरारतवश पूर्व सीएम और भाजपा की वरिष्ठ नेता की छवि धूमिल करने, उनकी मानहानि करने की नीयत से फोटो और वीडियो में काट-छांट कर एडिट कर तथ्यहीन जानकारी यूट्यूब पर अपलोड कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है.

45 सेंकंड के वीडियो के वॉइस ओवर में ये कहा गया

जिस वीडियो को लेकर क्राइम ब्रांच को शिकायत की गई है, वह 45 सेकंड का है. उसके वॉइसओवर कहा गया है कि ‘यह एक ऐसी आईपीएस अफसर हैं, जो मुख्यमंत्री के काले कारनामे देखने उनके ही घर नौकरानी बनकर पहुंच गई, लेकिन बाद में जो हुआ उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे 2000 बैच की आईपीएस अफसर दीपा दिवाकर मौदगिल उर्फ डी रूपा जिस राज्य में होती हैं, वहां कोई भी कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता. यह चर्चा में तब आ गईं जब इन्हें पता चला कि उमा भारती ठेकेदारों से जबरदस्ती पैसे मांग रहीं हैं. तभी रूपा जी मुख्यमंत्री के घर नौकरानी बनकर पहुंच गई. जैसे ही उन्होंने मुख्यमंत्री को ठेकेदारों से पैसे मांगते देखा तभी रुपा ने अपना असली चेहरा दिखाया तो सभी के होश उड़ गए.

What's your reaction?

Related Posts