ब्रेकिंग खबरें

रायपुर संभाग

बदला मौसम रायपुर में हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ी

रायपुर. चक्रवात के कारण राजधानी में पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रही ठंड के साथ बारिश ने हार्ट के मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है. यही कारण है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कॉर्डियक वार्ड के सारे बेड अब मरीजों से भर चुके हैं. इधर पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एडवांस्ड कॉर्डियक इंस्टिट्यूट (एसीआई) में भी हार्ट के मरीजों को इस बदलते मौसम में ब्लड प्रेशर का सामना करना पड़ रहा है.

एसीआई के विभागाध्यक्ष हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि हार्ट के मरीजों को ब्लडप्रेशर की शिकायत रहती है, अभी अचानक बढ़ी ठंड के कारण खून की नसें सिकुड़ने लगती हैं, इसके चलते खून का दबाव बढ़ जाता है. यह हृदयरोगियों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है. अभी एसीआई में इसके मरीज अधिक आ रहे हैं.

What's your reaction?

Related Posts