छत्तीसगढ़दुर्ग संभागबस्तर संभागबिलासपुर संभागरायपुर संभागसरगुजा संभाग

झुलसाने लगी गर्मी, प्रदेश में बने लू जैसे हालात… सबसे ज्यादा तपा रायगढ़ जिला

छत्तीसगढ़ में झुलसाती गर्मी ने हर किसी को परेशान कर दिया है। प्रदेश के तापमान में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी है। बुधवार को सबसे गर्म जिला रायगढ़ रहा, जहां तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश के बाकी जिलों में भी हालात इसी तरह के हैं। मुंगेली जिले में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। बलौदा बाजार जिला जो कल तक सबसे गर्म था वहां तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया । इसके बाद प्रदेश में सबसे गर्म जिलों में राजनांदगांव रहा जहां 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर और बिलासपुर का भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा अन्य जिलों का भी हाल ऐसा ही है महासमुंद में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग जिले में 42.9 डिग्री तापमान रहा। कबीरधाम में 40.1 डिग्री तापमान, कोरिया में 40.2, जशपुर में 40.7 और कांकेर जिले में भी 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बीजापुर में 41.6 सेल्सियस और बस्तर में 40.4 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button