अंतराष्ट्रीयट्रेंडिंगतकनीकी

प्रज्ञान और विक्रम को फिर जगाने की तैयारी

इसरो ने उम्मीद जताई कि चंद्रयान-3 के उतरने वाले स्थान शिव शक्ति पर सूर्योदय के साथ ही विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान को सूर्य की पर्याप्त रोशनी मिल सकेगी. शुक्रवार को उसके सक्रिय होने पर फिर से संचार स्थापित करने की कोशिश की जाएगी.

इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि शिव शक्ति बिंदु पर सूर्योदय होने वाला है. जल्द विक्रम और प्रज्ञान को सूर्य का पर्याप्त प्रकाश मिल सकेगा. इनके साथ 22 सितंबर को संचार जोड़ने की कोशिश शुरू करने से पहले उनके एक निश्चित तापमान पर गर्म होने का इंतजार किया जाएगा.

इसरो ने चार सितंबर को चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर के सुप्तावस्था (स्लीप मोड) में जाने की घोषणा की थी. इससे पहले रोवर प्रज्ञान भी सुप्तावस्था या निष्क्रिय अवस्था में चला गया था. तब इसरो ने कहा था कि सौर ऊर्जा खत्म हो जाने और बैटरी से भी ऊर्जा मिलना बंद हो जाने पर विक्रम, प्रज्ञान के पास ही निष्क्रिय अवस्था में चला जाएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button