रायपुर संभागछत्तीसगढ़राजनीति
ईडी की छापेमारी राजनीतिक माहौल दूषित करने के लिए: कांग्रेस

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भाजपा ने अपने सत्ता बल का दुरुपयोग कर केंद्रीय जांच एजेंसियों को भाजपा का मोर्चा, संगठन, बना दिया है। इसीलिए भाजपा की प्रमुख अनुषांगिक संगठन ईडी मोर्चा ने अपना चुनावी काम शुरू कर दिया है। भाजपा चुनाव में कांग्रेस की लोकप्रियता का राजनीतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है तो ईडी की छापेमारी करवा रही है।
ईडी की छापेमारी राजनीतिक माहौल दूषित करने के लिए हो रही है। ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ में कभी कांग्रेस नेताओं पर, कभी ट्रांसपोर्टर पर, कभी अधिकारियों पर और अब राइस मिलर एवं व्यापारियों पर छापे की कार्रवाई कर छत्तीसगढ़ में भय और भ्रम का माहौल बनाने का दुष्प्रयास किया जा रहा है।