चारधाम यात्रा आजसे शुरू, कपाट आज खुल गए
![](https://aajtakcg.com/wp-content/uploads/2024/05/10-2-750x470.jpg)
रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी . उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह सात बजे से मंदिरों के कपाट खुलने शुरू हो जाएंगे. इसके साथ ही चारधाम यात्रा भी विधिवत रूप से शुरू होगी. गुरुवार शाम बाबा केदार की पंचमुखी डोली धाम में पहुंच चुकी है. श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुलेंगे. केदारनाथ में शुक्रवार सुबह सात बजे विधिविधान के साथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे. दूसरी तरफ, गंगोत्री धाम में शुक्रवार को विधिविधान और पूजन के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ठीक दोपहर 1225 बजे पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. वहीं शुक्रवार को रोहिणी नक्षत्र में 1029 बजे पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे.
मां यमुना की डोली शुक्रवार सुबह शनिदेव की अगुवाई में अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से सुबह 6 बजे यमुनोत्री मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी, जो 9 बजे यमुनोत्री मंदिर पहुंचेगी. वहीं,मुखबा गांव में छह माह तक शीतकालीन प्रवास करने के बाद गुरुवार को मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री मंदिर के लिए रवाना हो गई. डोली को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ दोपहर 1225 ग्रामीणों ने मां गंगा को विदाई दी.