राष्ट्रीयट्रेंडिंग

Padma Awards: राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान किए पद्म पुरस्कार 2025, कई क्षेत्रों की सम्मानित हुईं 71 हस्तियां

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में आयोजित समारोह में सुजुकी मोटर के पूर्व प्रमुख ओसामु सुजुकी, प्रसिद्ध गायक पंकज उधास और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत 71 प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. प्रसिद्ध वैदिक विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री पुरस्कार मिला. उन्होंने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा का शुभ समय तय किया था. इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे.

76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने कुल 139 व्यक्तियों के नाम पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के लिए घोषित किए थे. इनमें से 71 को सोमवार को सम्मानित किया गया, जबकि अन्य को जल्द ही एक अन्य समारोह में अलंकरण प्रदान किया जाएगा. पुरस्कार पाने वालों में चार हस्तियों को पद्म विभूषण से नवाजा गया. इनमें ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत), वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के अध्यक्ष डी. नागेश्वर रेड्डी और मलयालम लेखक-निर्देशक एम.टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) शामिल हैं.

57 प्रमुख हस्तियों को पद्म श्री : पद्म श्री से 57 प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया. इनमें एसबीआई की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य, उद्योगपति पवन कुमार गोयनका, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली, मास्टर कलाकार भीमाव्वा डोड्डाबलप्पा शिलेक्याथारा को भी पद्म श्री से नवाजा गया. एम्स के पूर्व निदेशक एके महापात्रा व पंजाबी गायिका जसपिंदर नरूला कौल को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया.

10 प्रतिष्ठित विभूतियों को पद्म भूषण

पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में पंकज उधास (मरणोपरांत), सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत), बालकृष्ण कपूर, पूर्व हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश, तमिल अभिनेता एस. अजित कुमार, जाइडस लाइफसाइंसेज के चेयरपर्सन पंकज पटेल व भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर विनोद धाम शामिल हैं.

राष्ट्रपति के हाथों ये हस्तियां भी सम्मानित

अभिनेता शेखर कपूर, क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के अध्यक्ष डी नागेश्वर रेड्डी, वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम और तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा पद्म पुरस्कारों से सम्मानित अन्य प्रमुख व्यक्ति थे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button