ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

बारिश थमते ही बढ़ने लगा दिन का तापमान, आज हल्की बारिश की उम्मीद

Raipur News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बारिश थमते ही अब अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है और उमस भी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून द्रोणिका के प्रभाव से शनिवार 12 अगस्त को छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना है। विभाग का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

शुक्रवार को काफी दिनों बाद आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही तेज धूप भी निकली। तापमान में बढ़ोतरी और बारिश थमने से उमस भी थोड़ी बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा और आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं है। 16 अगस्त के बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा।

13 अगस्त से बढ़ सकती है मानसून गतिविधि

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि 13 अगस्त से मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर बंगाल की खाड़ी की ओर जाने की संभावना है। इसके चलते मानसून की गतिविधि में थोड़ी बढ़ोतरी होगी और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के भी आसार है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़ और उसके बाद पूर्व की ओर मणिपुर तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर 4.5 किमी से 5.8 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से ही शनिवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

What's your reaction?

Related Posts