ब्रेकिंग खबरें

खेल

17 साल की नेहा ठाकुर ने रजत पदक जीतकर बढ़ाई तिरंगे की शान

हांगझाऊ. 17 वर्ष की छोटी सी उम्र में नेहा ठाकुर ने मंगलवार को एशियन गेम्स 2023 में जबरदस्त प्रदर्शन किया और हांगझाऊ में निंगबो के एनबीएक्स सेलिंग सेंटर में गर्ल्स डिंगी आईएलसीए-4 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया. सेलिंग श्रेणी में 11 दौड़ के बाद स्पर्धा का स्वर्ण थाईलैंड की नोपासोर्न खुनबूनजान ने जीता.

12वीं पास हैं नेहा

मध्य प्रदेश के देवास जिले के अमलताज गांव में जन्मी नेहा ठाकुर 12वीं पास हैं और मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं. उनके पिता मुकेश ठाकुर किसान और माता रीना ठाकुर गृहिणी हैं.

छोटी उम्र से शुरुआत

नेहा ने बहुत छोटी सी उम्र में नेशनल सेलिंग स्कूल भोपाल से अपनी नौकायन की यात्रा शुरू कर दी थी. नेशनल सेलिंग स्कूल भोपाल ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें तैयार किया.

परिवार में खुशी का माहौल

नेहा के पदक जीतने से परिवार में खुशी का माहौल है. परिवार को बधाई देने वालाों का तांता लग गया है. सोशल मीडिया पर भी नेहा को बधाइयां और तारीफ मिल रही हैं.

What's your reaction?

Related Posts