ब्रेकिंग खबरें

दुर्ग संभाग

कलाकारों को मंच प्रदान करने कला प्रदर्शनी 28 अप्रैल को

दुर्ग: कला में जीवन को बदलने और सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति है. आयोजक का लक्ष्य एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहां कलाकार फल-फूल सकें. खुद को अभिव्यक्त कर सकें और व्यापक रूप से दर्शकों तक पहुंच सकें. यह कहना है प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध आयोजकद्वयजूली सेनगुप्ता और अदिति बहादुर का.

उन्होने बताया कि 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक, होटल ग्रैंड ढिल्लो भिलाई में 20 से अधिक कलाकारों की अनेकानेक कलाकृतियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. नई प्रतिभाओं को बढ़ावा देकर और रचनात्मकता का जश्न मनाकर कला की दुनिया में लोगों के लिए नए रोजगार को भी बढ़ावा देने का कार्य कर रही

जूली सेनगुप्ता ने बताया कि हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ के प्रतिभासंपन्न कलाकारों को एक मंच प्रदान करना, उनकी कला को पहचान दिलाना एवं उन्हें आर्थिक रूप से सम्पन्न करना है. वे चाहती हैं कि वे कलाकार भी मंच पर उतरें, जिन्हें कभी मंच का अवसर नहीं मिला है.

What's your reaction?

Related Posts