ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबर

आ गया नया प्लान; IPL लवर्स की मौज, अब ₹299 में 12 महीने देखें JioCinema Premium

रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को सरप्राइज दे दिया है. जियो ने चुपके से JioCinema Premium का एनुअल प्लान लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 599 रुपये है लेकिन इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत यह 299 रुपये में मिल रहा है.

रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को सरप्राइज दे दिया है. जियो ने चुपके से JioCinema Premium का एनुअल प्लान लॉन्च कर दिया है. बता दें कि कंपनी ने एक महीने पहले ही एक मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया था, जो विज्ञापनों के बिना 4K रिजॉल्यूशन पर वीडियो स्ट्रीमिंग प्रदान करता है. जियोसिनेमा प्रीमियम के एनुअल प्लान की कीमत भी बेहद कम है और इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत, इस पर 50% डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिससे इसकी कीमत और कम हो जाती है. चलिए डिटेल में जानते हैं इस नए प्लान के बारे में सबकुछ.


इतनी है नए प्रीमियम एनुअल प्लान की कीमत

जियोसिनेमा वेबसाइट पर नए प्रीमियम एनुअल प्लान को लिस्ट कर दिया गया है. इसकी कीमत 599 रुपये है लेकिन इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत, ग्राहक इस प्लान पर 50 प्रतिशत की छूट का लाभ ले सकते हैं, जिसके बाज इसकी कीमत 299 रुपये रह जाएगी. प्लान की वैलिडिटी 12 महीने की है. यानी पहले 12 महीने के लिए ग्राहक इसे मात्र 299 रुपये में यूज कर पाएंगे और 12 महीने समाप्त हो जाने के बाद, अगले रिन्यूअल पर, ग्राहकों को 599 रुपये का फुल अमाउंट देना होगा.


सारे बेनिफिट्स मंथली प्लान जैसे ही

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, जियोसिनेमा प्रीमियम एनुअल प्लान में मंथली प्लान के समान ही बेनिफिट्स मिलते हैं, जैसे कि प्रीमियम कंटेंट समेत वीडियो की एड फ्री स्ट्रीमिंग ( HBO, पैरामाउंट, पीकॉक और वार्नर ब्रदर्स), ओरिजनल 4K क्वालिटी, एक बार में एक डिवाइस और ऑफलाइन कंटेंट देखने के लिए डाउनलोड करने की सुविधा. यह ध्यान देने वाली बात है कि सभी तीन स्ट्रीमिंग प्लान विज्ञापन-मुक्त स्ट्रीमिंग की पेशकश करते हैं, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट टूर्नामेंट और अन्य स्पोर्ट्स और लाइव इवेंट में विज्ञापन शामिल रहेंगे.

299 रुपये में, प्रीमियम एनुअल प्लान, प्रीमियम मासिक प्लान की तुलना में ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है, क्योंकि प्रीमियम मंथली प्लान की ओरिजनल प्राइज 59 रुपये रुपये है. नया प्रीमियम एनुअल प्लान पुराने एनुअल प्लान की तुलना में भी ज्यादा सस्ता है, जिसकी कीमत 999 रुपये थी, हालांकि इसे पिछले महीने बंद कर दिया गया था.

89 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर आया था फैमिली प्लान
पिछले महीने, जियोसिनेमा ने 149 रुपये की कीमत पर प्रीमियम फैमिली प्लान लॉन्च किया था, जिसे इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत, पहले महीने के लिए 89 रुपये में बेचा जा रहा है. फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कंपनी प्रीमियम फैमिली प्लान का भी एनुअल वर्जन लाएगी या नहीं.

नेटफ्लिक्स, डिज्नी और अमेजन प्राइम से भी सस्ता

59 रुपये में भी, JioCinema का मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान, अभी भी Netflix, Disney+ Hotstar और Amazon Prime Video से सस्ता है. मोबाइल-ओनली Netflix प्लान 149 रुपये प्रति महीने से शुरू होता है, Disney+ Hotstar और Amazon Prime Video दोनों ही ग्राहकों से 299 रुपये का मासिक सब्सक्रिप्शन शुल्क लेते हैं, जबकि दोनों स्ट्रीमिंग सर्विसेस की एनुअल प्लान की कीमत 1,499 रुपये है.

What's your reaction?

Related Posts