ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

सलमान खान को फिर धमकी

मुंबई. मुंबई यातायात पुलिस को फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ धमकी भरा संदेश मिला है, जिसमें अभिनेता से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई है. वर्ली पुलिस ने धमकी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है.

अधिकारियों ने बताया कि शहर के यातायात नियंत्रण कक्ष को गुरुवार दोपहर व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर एक धमकी भरा संदेश मिला. भेजने वाले ने दावा किया कि इसे हल्के न लें. वह लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है, अगर सलमान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें पांच करोड़ रुपये देने होंगे. अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर हो जाएगी. इसके बाद पुलिस ने उनके आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई.

शूटिंग पर लौटे लॉरेंस गैंग की धमकी के बीच सलमान ने बिग बॉस 18 की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है. वह गुरुवार रात कड़ी सुरक्षा के साथ सेट पर लौटे.

What's your reaction?

Related Posts