भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा एक से बढ़कर एक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। फैस भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं और उनके हर पोस्ट को वायरल भी करते हैं। इस बार मोनालिसा ने स्विमिंग पूल से तस्वीरें शेयर की हैं।
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा को हिंदी दर्शक भी जानते हैं क्योंकि उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। वहीं मोनालिसा ने साउथ सिनेमा की भी कुछ फिल्मों में काम किया है। मोनालिसा को घर-घर में पहचाना जाता है क्योंकि वो टीवी सीरियल भी करती हैं जिन्हें लोग पसंद करते हैं। इस बार मोनालिसा ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
मोनालिसा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वो स्विमिंग पूल के किनारे की हैं, जिनमें वो काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आई हैं। ये तस्वीरें किसी रिजॉर्ट या होटल की हैं जहां वो इन दिनों एन्जॉय कर रही हैं और उनके साथ उनके हसबैंड विक्रांत सिंह राजपूत भी हैं। पिछली कुछ तस्वीरों के जरिए मोनालिसा इसकी जानकारी दी कि वो क्वालिटी टाइम अपने हसबैंड के साथ बिता रही हैं। अब लेटेस्ट तस्वीरों में उन्होंने क्या कहा, आइए बताते हैं। मोनालिसा की लेटेस्ट तस्वीरों पर फैंस क्या बोलें? इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे सपने मेरी सच्चाई बनेंगे।’ तस्वीरों में मोनालिसा ने अलग-अलग पोज दिए हैं।



















