ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

डिजिटल अवतार की ट्रेनिंग से घबराई थीं सौम्या टंडन

फिल्म प्राचीन कथा विस्पला पर आधारित है, जिनका उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। माना जाता है कि विस्पला भारत की शुरुआती वीरांगनाओं में से एक थीं, जिन्होंने युद्ध में अपना पैर खोने के बाद लोहे के कृत्रिम पैर के सहारे दोबारा रणभूमि में वापसी की थी। (Bhabiji Ghar Par Hain Fame Saumya Tandon Hot Avatar in Shorts Watch Photos)

फिल्म धुरंधर के बाद अभिनेत्री सौम्या टंडन अब एक बेहद अनोखे और प्रयोगधर्मी प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। उनकी अगली 25 मिनट की शॉर्ट फिल्म विस्पलाः इंडिया की भूली-बिसरी योद्धा रानी का निर्देशन ईशान मोदी ने किया है। याह फिल्म जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लाइव एक्शन का अनोखा संगम पेश करती है, जिसने सौम्या को इस प्रोजेक्ट की ओर आकर्षित किया।

फिल्म प्राचीन कथा विस्पला पर आधारित है, जिनका उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। माना जाता है कि विस्पला भारत की शुरुआती वीरांगनाओं में से एक थीं, जिन्होंने युद्ध में अपना पैर खोने के बाद लोहे के कृत्रिम पैर के सहारे दोबारा रणभूमि में वापसी की थी। फिल्म में इस पौराणिक कथा के साथ-साथ आज की महिला ईशानी की कहानी भी समानांतर चलती है, जो एक कृत्रिम अंग फाउंडेशन चलाती है और अपने वैवाहिक जीवन में अहंकार और महत्वाकांक्षा से जूझ रही है। सौम्या टंडन ने स्वीकार किया कि एआई आधारित परफॉर्मेंस तकनीक को अपनाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। पारंपरिक अभिनय में जहां कलाकार किरदार को भीतर से महसूस कर स्वाभाविक भावनाएं व्यक्त करता है, वहीं यहां उन्हें पहले अपना डिजिटल अवतार बनाना था और फिर उसे भावनाएं सिखानी थीं। सौम्या ने बताया, शुरुआत में यह इतना निराशाजनक था कि मैं प्रोजेक्ट छोड़ना चाहती थी। मैं किरदार को जीने की आदी हूं, लेकिन यहां तकनीक के साथ तालमेल बैठाना पड़ा। एआई टीम के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास ने उन्हें इस नई प्रक्रिया को समझने में मदद की। धीरे-धीरे उन्होंन महसूस किया कि तकनीक रचनात्मकता की दुश्मन नहीं, बल्कि सहयोगी हो सकती है। बूट्यूब पर रिलीज होने वाली यह फिल्म सौम्या टंडन के कॅरिअर का नया अध्याय साबित हो सकती है। यह प्रोजेक्ट नसिर्फउनके अभिनय के नए आयाम को दर्शाता है, बल्कि भारतीय सिनेमा में तकनीक और कहानी कहने के बदलते स्वरूप का संकेत भी देता है।

What's your reaction?

Related Posts