ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में ‘हीट वेव’ का अलर्ट, अगले 4 दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, इन तीन संभागों में चलेगी लू

छत्तीसगढ़ में अप्रैल के महिने में ही जून वाली गर्मी पड़ रही है. वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और भी कड़े होंगे. अगले चार दिनों के भीतर प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है. यानी जो शहर अभी 40 डिग्री के आसपास हैं, वहां पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच सकता है. प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. 

इन तीन संभागों में चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से प्रदेश के तीन संभागों, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग के कुछ इलाकों में हीट वेव चलने की संभावना है. फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है और आने वाले दो दिनों तक बारिश की कोई गुंजाइस नहीं है. प्रदेश में कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिस वजह से छत्तीसगढ़ में तपिश और बढ़ने वाली है.

राजधानी रायपुर सबसे गर्म

फिलहाल प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजधानी रायपुर का रहा है, यहां तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 17.9 डिग्री रहा. अब उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों में भी गर्मी तेजी से बढ़ने वाली है. आज रायपुर का आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है. 

जानें अन्य शहरों का हाल

  • रायपुर में 41.2 डिग्री,
  • बिलासपुर में 40.5 डिग्री,
  • राजनांदगांव में 39.4 डिग्री,
  • दुर्ग में 39.0 डिग्री,
  • जगदलपुर में 38.9 डिग्री,
  • अंबिकापुर में 36.8 डिग्री तापमान दर्ज किया. 

What's your reaction?

Related Posts