रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने 6 साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, चोरी, मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा समेत दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार से बचने के लिए आरोपी लगातार चाप में ठिकाने बदल रहा था। उसके खिलाफ अदालत से स्थाई वारंट भी जारी किया गया था।
पुलिस के अनुसार, थाना खमतराई में साल 2020 मैं संजय रक्सेल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। पटना के बाद सेवा फरार चल रहा था। लंबे समय से लंबी गंभीर मामलों की समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (उत्तर) दीपमाला कश्यप ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की निर्देश दिए। इसके बाद एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और काम खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों, परिचितों और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर की सूचना और लगातार दबिश के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
रायपुर के कई थानों में 24 से ज्यादा मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, संजय रक्सेल थाना मौदहापारा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ रायपुर के विभिन्न स्थानों में हत्या के प्रयास, बलवा, नकबजनी, चोरी, मारपीट, तोड़फोड़, शासकीय कार्य में बाधा, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और एनडीपीएस (नारकोटिक्स) एक्ट समेत 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है।


















