ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

1 सितंबर से महंगाई का झटका! CNG-PNG से दूध तक महंगा, ऑटो-टैक्सी किराया भी बढ़ा

CNG Price hike: पिछले हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम में करीब 4 रुपये का इजाफा कर दिया था। अब एक और कंपनी ने सीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं। महानगर गैस लिमिटेड सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये और पीएनजी की कीमतों में 1 रुपये का इजाफा किया है। नए रेट आज यानी 1 सितंबर से प्रभावी हो गए हैं। बता दें, मुंबई में ऑटो किराया भी आज से बढ़ गया है।

क्या होगा सीएनजी का नया रेट

आज हुई बढ़ोतरी के बाद अब शहर में सीएनजी का रेट 88 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी का कहना है,’मिडिल ईस्ट की क्राइसिस की वजह से इनपुट खर्च में इजाफा हुआ है।’ बता दें, करीब 13 लाख गाड़िया मुंबई, थाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, लातूर जैसे शहरों में सीएनजी पर निर्भर है। वहीं, पीएनजी की कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी का आशर 30 लाख परिवारों पर होगा।

ऑटो किराया आज से बढ़ा

आज 1 सितंबर से ऑटो-रिक्शा और टैक्सी से सफर करना महंगा हो जाएगा। मुंबई और उसके आस-पास इलाकों में आज से नए रेट लागू हो रहे हैं। कम से कम अब 27 रुपये आपको ऑटो रिक्शा का भुगतान पर देने होंगे। पहले यह 26 रुपये था। यानी एक रुपये का इजाफा हुआ है। बता दें, यह रेट 1.5 किलोमीटर के रेंज के लिए है।

वहीं, 1.5 किलोमीटर के लिए टैक्स बुक करने पर अब 33 रुपये देने होंगे। पहले 31 रुपये ही लगते थे। यानी 2 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। बता दें, इससे अधिक का सफर करने पर टैक्सी से 21.90 रुपये प्रति किलोमीटर और ऑटो से 18.22 रुपये प्रति किलोमीटर देने होंगे।

दूध के दाम 9 रुपये बढ़े (Milk Price hike)

मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में आज यानी 1 सितंबर से दूध का रेट भी बढ़ गया है। अब इस शहर में होलसेल में बिकने वाला दूध 9 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। जिसकी वजह से अब एक लीटर दूध के लिए 102 रुपये खर्च करने होंगे। पहले 93 रुपये प्रति लीटर खर्च करने पड़ते थे।

त्योहारों के इस सीजन में मुंबई के लोगों के लिए महंगाई की चौतरफा मार पड़ी है। आने वाले समय में जन्माष्टमी, गणेशोत्सव और दिवाली जैसा प्रमुख त्योहार है। ऐसे मे बढ़ी कीमतें लोगों को परेशान करेंगी। बता दें, मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया था। तब पेट्रोल और डीजल का रेट 7.5 प्रति लीटर तक महंगा हो गया था।

What's your reaction?

Related Posts