ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

सिर्फ 2 करोड़ बजट और बॉक्स ऑफिस पर बड़ा उलटफेर, ‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

यश की फिल्म टॉक्सिक को मेकर्स ने 600 से 700 करोड़ के मोटे बजट में बनाया था। फिल्म में बड़ी स्टार कास्ट रखी गई। पैन इंडिया सुपरस्टार यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत। फिल्म थिएटर में बड़े प्रमोशन के बाद रिलीज हुई। पहले दिन 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के कलेक्शन का धमाका हुआ। और अब रिलीज के साथ 7 दिन बाद ये फिल्म 4 हफ्ते पहले रिलीज हुई एक भक्ति फिल्म हनुमान अंश से पीछे छूट गई है। हनुमान जी के दिन मंगलवार को फिल्म हनुमान अंश ने अपनी कमाई से यश की टॉक्सिक को पीछे छोड़ दिया है।

हनुमान अंश ने टॉक्सिक को पछाड़ा

करीब महीने भर पहले 7 अगस्त को रिलीज हुई हनुमान अंश छोटे और नए एक्टर्स के साथ बनाई गई थी। इस फिल्म पर 2 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया गया। प्रमोशन के पैसे नहीं थे तो हनुमान जी के नाम पर भंडारा कर फिल्म को प्रोमोट किया गया। कोई भी OTT प्लेटफार्म इस फिल्म को खरीदने के लिए तैयार नहीं था। चौथे हफ्ते में ये फिल्म हाल में रिलीज हुई मेगा बजट, मेगा स्टार यश की फिल्म को पछाड़ रही है। मंगलवार को हनुमान अंश ने 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं यश की फिल्म 8.20 करोड़ ही कमा पाई।

हनुमान अंशकलेक्शन नेट
पहला हफ्ता1.8 करोड़
दूसरा हफ्ता40 लाख
तीसरा हफ्ता10.40 करोड़
कुल कलेक्शन54.13 करोड़

टॉक्सिक और हनुमान अंश की तुलना

अब आप सोचेंगे कमाई की आंकड़े में ज्यादा फर्क नहीं। सिर्फ 30 का अंतर है। लेकिन दोनों फिल्मों का अलग स्तर रहा है। बजट, फैन बेस, प्रमोशनके मामले में हनुमान अंश पीछे रही है। पहले दिन ये भक्ति फिल्म सिर्फ 10 लाख कमा पाई थी। अगले दो हफ्तों तक कोई खास कमाई नहीं। लेकिन अचानक जैसे चमत्कार हो गया हो। चौथे हफ्ते में ये फिल्म कमाई कर रही है। आगे आने वाले दिनों में कलेक्शन डबल होने की उम्मीद है। वहीं यश की फिल्म पहले दिन के धमाके के बाद बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है।

2 करोड़ के बजट वाली फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर अब तक 54 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। 2435% के प्रॉफिट के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं 600-700 बजट वाली फिल्म टॉक्सिक करीब 230 करोड़ रुपए की नेट कमाई कर पाई है। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म हनुमान अंश का लाइफटाइम कलेक्शन 100 करोड़ तक पहुंच सकता है जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड होगा।

What's your reaction?

Related Posts