ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

सोना-चांदी और गाड़ियों की बंपर बिक्री, धनतेरस पर छत्तीसगढ़ में कारोबार पहुंचा 12 हजार करोड़ पार

धनतेरस के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। त्योहार के मौके पर प्रदेशभर में खरीदारी का ऐसा उत्साह रहा कि कारोबार का आंकड़ा करीब 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर कपड़े, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू जरूरतों की वस्तुओं तक की जमकर बिक्री हुई।

राजधानी रायपुर में भी धनतेरस पर बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। व्यापारियों के अनुसार, अकेले रायपुर में करीब 2 हजार करोड़ रुपये की खरीदारी होने का अनुमान है। शहर के प्रमुख बाजारों और शोरूम में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। ज्वेलरी शोरूम, ऑटोमोबाइल डीलरशिप और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में विशेष रौनक देखने को मिली।

महंगाई के बावजूद ग्राहकों में उत्साह

व्यापारियों का कहना है कि महंगाई के बावजूद लोगों के खरीदारी के उत्साह में कमी नहीं आई। शुभ मुहूर्त में सोना-चांदी खरीदने के साथ ही लोगों ने नए वाहन, मोबाइल, टीवी, घरेलू उपकरण और अन्य जरूरी सामान भी खरीदे। धनतेरस पर नई वस्तुओं की खरीदारी को शुभ मानने की परंपरा के चलते बाजारों में ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही।

जमकर हुई खरीदारी

किसी ने चांदी के सिक्के खरीदे तो किसी ने इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, कपड़े और घर की सजावट के सामान पर खर्च किया. सराफा और ऑटोमोबाइल के साथ मोबाइल, कंप्यूटर, कपड़े, रेडीमेड, फर्नीचर, ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, ड्राई फ्रूट्स, किराना, खाद्य तेल, फुटवियर और कॉस्मेटिक्स के बाजार में भी ग्राहकी रही. गिफ्ट और पैकेजिंग कारोबार में भी तेजी देखने को मिली.▶ Vistaar News YouTube

सबसे ज्याादा बिका सोना-चांदी और गाड़ियां

सबसे ज्यादा अगर किसी चीज पर लोगों ने पैसा खर्च किया है तो हव है सोना-चांदी और गाड़ियां. इस धनतेरस के मौके पर छ्त्तीसगढ़ के लोगों ने जमकर सोना-चांदी और गाड़ियां खरीदी. सोना और चांदी में गिरावट आते ही रायपुर के बाजारों में रौनक लौट आई. सदर बाजार और गोलबाजार में खरीदारों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. मालवीय रोड के शोरूम में भी सुबह से ग्राहक पहुंच रहे हैं. लोग त्योहार के मौके पर आभूषण खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं.

हालांकि, बजट को ध्यान में रखते हुए लोग भारी गहनों के बजाय हल्के वजन की ज्वेलरी, सिक्के और छोटे आभूषण पसंद कर रहे हैं. पुराने गहनों को एक्सचेंज कर नए आभूषण खरीदने का विकल्प भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है.राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन ने धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण और सिक्कों की बिक्री करीब 66 हजार करोड़ रुपए रहने का अनुमान जताया है. यह पिछले साल के मुकाबले लगभग 10% ज्यादा है.

देर रात तक खुली रही दुकानें

धनतेरस के मौके पर राजधानी रायपुर के सभी प्रमुख में बाजारों में लोगों की भीड़ देखने को मिली. इसीलिए देर रात के बाजारों में दुकानें खुली रही और खरीदारी चलती रही

What's your reaction?

Related Posts