ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी! दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में रुकेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन

दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चर्लपल्ली और बरौनी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली के बीच चलने वाली यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। इससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में होगा ठहराव

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस पूजा स्पेशल ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है। इनमें गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशन शामिल हैं। इससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को त्योहार के दौरान अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

दोनों दिशाओं में लगाएगी दो-दो फेरे

चर्लपल्ली से बरौनी और बरौनी से चर्लपल्ली के बीच यह ट्रेन दो-दो फेरे लगाएगी। दीपावली और छठ पूजा के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह व्यवस्था की है।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 07588 चर्लपल्ली-बरौनी पूजा स्पेशल 8 और 15 नवंबर को प्रत्येक रविवार को चर्लपल्ली से दोपहर 2 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन अगले दिन रात 12.03 बजे गोंदिया, 2.18 बजे दुर्ग, 3.05 बजे रायपुर और सुबह 5 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. यहां से रवाना होकर तीसरे दिन रात 2.15 बजे बरौनी स्टेशन पहुंचेगी. (Charlapalli Barauni Chhath Special Train Schedule)

इसी तरह, गाड़ी संख्या 07589 बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल 10 और 17 नवंबर को प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से सुबह 3 बजे रवाना होगी. अगले दिन रात 1.30 बजे बिलासपुर, 3.15 बजे रायपुर, 4 बजे दुर्ग और सुबह 6.28 बजे गोंदिया पहुंचेगी. इसके बाद 19.02 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी.

23 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

इस पूजा स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 23 कोच लगाए जाएंगे. इनमें 2 एसएलआर, 1 एसी प्रथम श्रेणी, 17 एसी तृतीय श्रेणी और 3 एसी द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं.

इन स्टेशनों पर भी होगा ठहराव

ट्रेन दोनों दिशाओं में काजीपेट, पेद्दापल्ली, रामागुंडम, मंचिर्याल, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, चांदाफोर्ट, वडसा, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, नुआगांव, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी नॉर्थ केबिन, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, प्रधानखूंटा, बराकर, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा और किउल स्टेशनों पर रुकेगी.

What's your reaction?

Related Posts