ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों की चमकी किस्मत, 4670 लोगों को मिलेगा अपना पक्का घर

दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के हजारों गरीब परिवारों के लिए खुशखबरी आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत राज्य के 4,670 परिवारों को पक्के मकान बनाने की स्वीकृति मिली है। इससे लंबे समय से कच्चे मकानों में रहने वाले और बेघर परिवारों का अपने घर का सपना पूरा होने की उम्मीद जगी है।

27 जिलों के 84 नगरीय निकायों में मिली मंजूरी

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ के 27 जिलों के 84 नगरीय निकायों में कुल 4,670 आवासों को मंजूरी दी गई है। इस स्वीकृति से प्रदेश के अलग-अलग शहरी क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिलेगा।

गरीब परिवारों को मिलेगा सुरक्षित आशियाना

योजना के तहत स्वीकृत मकानों का निर्माण पूरा होने के बाद बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध हो सकेगा। इससे हजारों परिवारों के जीवन में स्थायित्व आएगा और उन्हें बेहतर जीवन स्तर हासिल करने में मदद मिलेगी।

27 जिलों के 84 निकायों को मिला लाभ

योजना के तहत जिन नगरीय निकायों में आवास स्वीकृत हुए हैं, उनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, कोरबा, राजनांदगांव, अंबिकापुर, जगदलपुर सहित प्रदेश के कई बड़े और छोटे शहर शामिल हैं. हितग्राहियों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, स्वीकृत आवासों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी. हितग्राही अपने आवास का निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुसार करा सकेंगे. निर्माण कार्य की निगरानी के लिए नगरीय निकाय स्तर पर टीम भी बनाई जाएगी.

मुख्यमंत्री ने जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री का आभार जताया है. सीएम ने लिखा कि, दीपावली के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के 27 जिलों के 84 नगरीय निकायों में 4,670 परिवारों को पक्के आवास की स्वीकृति मिलना अत्यंत हर्ष का विषय है. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत इस नई स्वीकृति के साथ प्रदेश में अब तक कुल 76,086 आवासों को मंजूरी मिल चुकी है. प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना साकार करने की दिशा में इस महत्वपुर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल जी का हार्दिक आभार. हमारी डबल इंजन सरकार हर पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराने और उनके जीवन में सम्मान, सुरक्षा एवं खुशहाली लाने के लिए संकल्पित है.

What's your reaction?

Related Posts