भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका प्रदेश का पहला दौरा होगा। इस दौरान वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला छत्तीसगढ़ दौरा
नितिन नबीन के इस दौरे को प्रदेश भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से उनके स्वागत की तैयारियां की जाएंगी।
धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम
अपने दौरे के दौरान नितिन नबीन रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ पहुंचेंगे, जहां जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत को केंद्र में रखा जाएगा।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर नितिन नबीन छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे. उनके दौरे को लेकर भाजपा संगठन और प्रदेश स्तर पर तैयारियां की जाएंगी. धरमजयगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहेगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन के पहले छत्तीसगढ़ प्रवास को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
BJP नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं नितिन नबीन
नितिन नबीन कायस्थ समाज से आते हैं. वे बीजेपी नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं. उनके पिता नवीन किशोर बिहार बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे. नबीन के परिवार की बात करें तो दो पीढ़ियों से झुकाव बीजेपी और संघ की ओर रहा. इसके अलावा पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी उनके नाम पर राजी हैं. ऐसे में नितिन नबीन का बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है.

















