सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम: द कॉन्क्लूजन ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म 27 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जो लोग भी ये क्राइम थ्रिलर सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, वो अब इसे घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं।
नेटफ्लिक्स पर आएगी दृश्यम 3
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म दृश्यम: द कॉन्क्लूजन 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी का तीसरा और आखिरी पार्ट है। ये फिल्म अब आप नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।
विजय सालगांवकर की राजीव तोमर से टक्कर
दृश्यम 3 की कहानी की बात करें तो इस बार विजय सालगांवकर की टक्कर राजीव सिंह तोमर से हुई है। समीर देशमुख के केस की जांच एक आखिरी बार होती है। इस बार भी बड़ी चालाकी से विजय सालगांवकर मीरा देशमुख, महेश और राजीव को उनके ही खेल में फंसा देता है।
2015 में आया था दृश्यम का पहला पार्ट
दृश्यम का पहला पार्ट साल 2015 में रिलीज हुआ था। वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ था। फिल्म के ये दोनों पार्ट्स मलयालम फिल्म का रीमेक थे। लेकिन फिल्म का तीसरा पार्ट मलयालम फिल्म का रीमेक नहीं था।
दृश्यम 3 ने कितनी की थी बॉक्स ऑफिस कमाई
दृश्यम 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 370 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई 53.50 करोड़ थी। तीसरे दिन फिल्म की कमाई 61 करोड़ थी। पहले हफ्ते फिल्म का टोटल कलेक्शन 245.50 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई 87.50 करोड़ थी। तीसरे हफ्ते फिल्म की कमाई 28.85 करोड़ थी। चौथे हफ्ते फिल्म की कमाई 11.15 करोड़ थी। 5वें हफ्ते फिल्म की कमाई 6.20 करोड़ थी।
दृश्यम 3 की कास्ट
दृश्यम 3 की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में तब्बू, अजय देवगन, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, इशिता दत्ता, सौरभ शुक्ला और कमलेश सावंत जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है।


















