ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयराजनीति

सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस पर अमित शाह करेंगे कई बड़ी पहलों का शुभारंभ, 232 अन्न भंडारण गोदामों को मिलेगी नई पहचान

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 6 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और डिजिटल पहलों का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

समारोह की सबसे बड़ी उपलब्धियों में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत 232 अन्न भंडारण गोदामों का हस्तांतरण, लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है। इनमें 135 गोदामों का हस्तांतरण, 85 का लोकार्पण और 47 नए गोदामों का शिलान्यास किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि अवसंरचना को मजबूती मिलने और किसानों को बेहतर भंडारण सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में Amul और NCCF द्वारा 64 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जाने वाले सहकारी वनीकरण प्रोजेक्ट ‘Sahkar Van’ का भूमि पूजन भी किया जाएगा। वहीं BBSSL की ओर से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी और महाराष्ट्र के जलगांव मंक अत्याधुनिक टिश्यू कल्चर सुविधाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

डिजिटल सहकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NCD 3.0, Geo-Tag Mobile Application और NDDB Milk Supply Review Dashboard Portal का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही 50,000 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) को डिजिटल प्लेटफॉर्म e-PACS में परिवर्तित करने की पहल भी शुरू की जाएगी।

शहरी सहकारी बैंकों के लिए NUCFDC की दो प्रमुख डिजिटल पहलों — Sahakar CBS (Centralised Core Banking Platform) और Sahakar Sahayogi (AI-संचालित संवादात्मक प्लेटफॉर्म) का भी अनावरण होगा।

इसके अलावा Cooperative Milk Producers Organisation Multi-State Limited और Gomaya Sahakari Samiti Multi-State Limited का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बीज उत्पादन और वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए BBSSL और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होंगे। डेयरी सहकारी समितियों के लिए आदर्श उप-विधियों का विमोचन तथा सहकारिता मंत्रालय की पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक भी जारी की जाएगी।

सरकार का मानना है कि ये पहलें किसानों, डेयरी उत्पादकों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाते हुए आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

संस्कृति मंत्रालय पश्चिम बंगाल सरकार के सहयोग से 6 जुलाई को कोलकाता के मिलन मेला प्रांगण में ‘भारत केसरी’ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष स्मारक कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह आयोजन डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती के दो वर्षीय राष्ट्रव्यापी उत्सव का हिस्सा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत भवानीपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पैतृक निवास पर पुष्पांजलि अर्पित करने से होगी। इसके बाद अमित शाह कोलकाता के इको पार्क में प्रस्तावित 125 फीट ऊंची डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। इसे उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को समर्पित एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।

मिलन मेला प्रांगण में डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारों और योगदान पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा। प्रदर्शनी में दुर्लभ तस्वीरें, अभिलेखीय दस्तावेज और मल्टीमीडिया प्रस्तुतियों के माध्यम से उनके राजनीतिक, शैक्षिक और औद्योगिक योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा।

कार्यक्रम में सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गान के साथ “सुर, संस्कृति एवं राष्ट्र” शीर्षक से भव्य संगीतमय श्रद्धांजलि भी प्रस्तुत की जाएगी। तरुण भट्टाचार्य के निर्देशन में 57 कलाकार भारतीय शास्त्रीय, लोक और पारंपरिक संगीत की प्रस्तुति देंगे।

इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित एक लघु फिल्म तथा उनकी प्रस्तावित 125 फीट प्रतिमा से संबंधित विशेष वीडियो भी प्रदर्शित किया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, यह दो वर्षीय उत्सव नई पीढ़ी को राष्ट्रवाद, जनसेवा, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के प्रति डॉ. मुखर्जी के आदर्शों से प्रेरित करने का प्रयास है।

What's your reaction?

Related Posts