पंजाबी सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों इस सर्दी में भारत में अपने सबसे बड़े ‘वन ऑफ वन’ इंडिया टूर 2025 पर परफॉर्म करने वाले हैं। विदेशी धुन के साथ देसी हिप-हॉप को नई पहचान देने वाले एपी ने यह टूर अपने सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के रूप में बताया है। टूर दिसंबर में भारत के 8 शहरों में आयोजित होगा, जिसमें उनके साथ शिंदा कहलों भी मंच साझा करेंगे। एपी ने सोशल मीडिया पर अपने टूर की डेट्स और शहरों की लिस्ट साझा की। उनके मुताबिक 5 दिसंबर को अहमदाबाद, 7 दिसंबर को दिल्ली, 12 दिसंबर को लुधियाना, 14 दिसंबर को पुणे, 19 दिसंबर को बेंगलुरु, 21 दिसंबर को कोलकाता, 26 दिसंबर को मुंबई और 28 दिसंबर को जयपुर में परफॉर्म करेंगे। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा…’भारत, दिसंबर में ‘वन ऑफ वन’ टूर पर मिलते हैं। यह सफर मुझे चाहे जहां ले जाए, भारत में मुझे अच्छा लगता है। आइए इसे यादगार बनाएं।’ वहीं एपी ने कहा कि भारत हमेशा मेरी प्रेरणा का केंद्र रहेगा और भारतीय दर्शकों का समर्थन मुझे नई ऊर्जा देता है।


















