ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

बिलासपुर तंत्र-मंत्र मामले में बड़ा खुलासा: चीफ जस्टिस को नहीं, पीड़ित परिवार को डराने की थी साजिश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में श्मशान घाट में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की तस्वीर रखकर कथित तंत्र-मंत्र किए जाने के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह तंत्र पूजा चीफ जस्टिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नहीं की गई थी, बल्कि एक चाकूबाजी मामले से जुड़े पीड़ित परिवार को डराने और मानसिक रूप से दबाव में लेने की कोशिश थी।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों का मुख्य उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के बजाय संबंधित पीड़ित पक्ष में भय का माहौल बनाना था। इसके लिए श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र से जुड़ी गतिविधियां की गईं और वहां कुछ प्रतीकात्मक सामग्री रखी गई थी।

आपको बता दें ऐसे आरोप हैं कि चाकूबाजी के मामले में जेल में बंद अपने भाई की जमानत में खर्च हुए 1 लाख रुपए पीड़ित परिवार से मांगे गए थे। पर पैसे नहीं देने पर पीड़ित के परिवार को तांत्रिक क्रिया के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही तांत्रिक ने आरोपियों से कहा था कि इस साधना से जेल में बंद आरोपी को जमानत भी मिल जाएगी।

महाराष्ट से किया था अरेस्ट 

आपको बता दें इस मामल में फरार चल रहे 3 आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। तो वहीं, एक आरोपी को ग्रामीणों ने श्मशान घाट में ही पकड़ा था। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पकड़ा गया युवक ही वहां तांत्रिक क्रिया कर रहा था।

इंस्टग्राम के जरिए तांत्रिक से संपर्क 

पुलिस जांच में ये सामने आया है कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर तांत्रिक से संपर्क किया था। जिसके बाद इस मामले में तोरवा थाने में आरोपियों के खिलाफ धमकी देने और टोनही प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts