ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

रायपुर: पार्षद के फर्जी लेटरहेड और हस्ताक्षर से दस्तावेज बनाने वाला च्वॉइस सेंटर संचालक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र से जालसाजी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगल बाजार स्थित ‘आरयन च्वॉइस सेंटर’ के संचालक को पार्षद के फर्जी लेटरहेड और नकली हस्ताक्षर का उपयोग कर अवैध दस्तावेज तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं।

ऐसे खुला जालसाजी का खेल

शहीद चूडामणी नायक (वार्ड क्रमांक 37, नगर पालिक निगम रायपुर) के निर्वाचित पार्षद दीपक जायसवाल ने थाना आजाद चौक में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आर्यन च्वॉइस सेंटर का संचालक उनके नाम से जारी लेटरहेड और हस्ताक्षर का अनधिकृत रूप से इस्तेमाल कर रहा है। इस फर्जीवाड़े के जरिए आरोपी लोगों के जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र और नगर निगम से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी कर रहा था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आजाद चौक थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद मंगल बाजार स्थित आर्यन च्वॉइस सेंटर में दबिश दी।

वहां मौजूद च्वॉइस सेंटर संचालक विपीन केशरी से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने पार्षद के फर्जी लेटरहेड और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर अवैध दस्तावेज बनाने का जुर्म कबूल कर लिया।

सामान जब्त और कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी में इस्तेमाल होने वाले निम्नलिखित सामान को जब्त किया है:

  • एक लैपटॉप
  • एक कलर प्रिंटर
  • एक लैमिनेशन मशीन

आरोपी विपीन केशरी के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 142/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 336(3), 340(2), और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts