ब्रेकिंग खबरें

ज्योतिषधर्म एवं साहित्य

Diwali 2024: दिवाली के पहले इन अशुभ चीजों को घर लाने से बचें, नहीं तो पूरे साल पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है

दिवाली के शुभ समय में इन बातों का ध्यान रखकर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करें और अपने घर में सुख-समृद्धि बनाए रखें.

Diwali 2024: हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दिवाली का पर्व मनाया जाता है. इस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा होती है. मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं. इसलिए लोग धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष तैयारी करते हैं. हालांकि, कुछ चीजों को घर लाने से लक्ष्मी जी नाराज हो सकती हैं. आइए जानते हैं किन चीजों से बचना चाहिए

(Sharp Objects) धारदार चीजें:

दिवाली के पहले घर में धारदार वस्तुएं जैसे कैंची, चाकू या अन्य नुकीली चीजें लाने से बचना चाहिए. इन्हें घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) बढ़ती है, जिससे घर में अशांति हो सकती है और इसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है.

(Old or Broken Items) पुराने जूते-चप्पल:

पुराने और टूटे-फूटे जूते-चप्पल को घर में रखना अशुभ माना जाता है. दिवाली के पहले इन्हें घर से बाहर निकाल देना चाहिए, अन्यथा माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.

(Black Items) काले रंग की चीजें:

दिवाली के समय काले रंग की वस्तुएं खरीदने से बचें. खासतौर पर काले रंग के कपड़े (Black Clothes) या अन्य सामान दिवाली के समय नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है.

(Sour Items) खट्टा सामान:

दिवाली से पहले खट्टे खाद्य पदार्थ जैसे नींबू, आचार आदि की खरीदारी करने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इन चीजों को घर लाने से आर्थिक संकट (Financial Issues) पैदा हो सकता है.

दिवाली के शुभ समय में इन बातों का ध्यान रखकर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करें और अपने घर में सुख-समृद्धि बनाए रखें.

What's your reaction?

Related Posts