ब्रेकिंग खबरें

व्यापारट्रेंडिंगराष्ट्रीय

Diwali Stock Pick: ये 9 शेयर हैं एक्सिस कैपिटल की पसंद, 22% तक उछाल की उम्मीद

Diwali Stock Picks 2025:  ब्रोकरेज फर्म एक्सिस कैपिटल ने संवत 2082 के लिए दिवाली स्टॉक पिक्स रिलीज किए हैं। लिस्ट में 9 शेयर हैं। इनमें अगले 12 महीनों में 23% तक की एवरेज ग्रोथ दिख सकती है। आइए डालते हैं एक नजर इन दिवाली स्टॉक पिक्स पर…

Rainbow Children’s Medicare | ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए ₹1,625 का टारगेट प्राइस रखा है। यह वर्तमान से 20% की संभावित बढ़त दर्शाता है। कंपनी को अनुशासित एग्जीक्यूशन और अनुकूल इंडस्ट्री परिस्थितियों के कारण मीडियम टर्म में 32% से 33% के बीच सस्टेन्ड मार्जिन के साथ रेवेन्यू डबल डिजिट में बढ़ने की उम्मीद है।

DOMS Industries | एक्सिस कैपिटल ने इस शेयर के लिए ₹3,110 का टारगेट प्राइस रखा है, जो मौजूदा स्तरों से 22% ज्यादा है। DOMS की ग्रोथ को इसके 44 एकड़ के ग्रीनफील्ड प्लांट; पेन, बैग, डायपर, खिलौनों के क्षेत्र में विस्तार और 3.5 लाख आउटलेट्स की दिशा में डिस्ट्रीब्यूशन पुश से सपोर्ट मिल रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025-2028 के दौरान रेवेन्यू 23%, EBITDA 22% और शुद्ध मुनाफा 25% की CAGR से बढ़ेगा।

KEC International | अगले 12 महीनों में यह शेयर ₹1,030 के स्तर तक पहुंच सकता है, यानि कि वर्तमान कीमत से 20% की बढ़त। ब्रोकरेज का कहना है कि अच्छी तरह से डायवर्सिफाइड और मजबूत ऑर्डर बुक के साथ-साथ L1 पोजिशन के साथ कंपनी के पास अगले 18-24 महीनों के लिए अच्छे रेवेन्यू की गुंजाइश है।

Minda Corp | एक्सिस कैपिटल ने इस शेयर में 19% की बढ़ोतरी का अनुमान दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी के लिए आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है। कंपनी को वित्त वर्ष 2025-2028 के दौरान रेवेन्यू 13%, EBITDA 16% और शुद्ध मुनाफा 22% की CAGR से बढ़ने की उम्मीद है।

Chalet Hotels | अगले 12 महीनों में इस शेयर में 17% की वृद्धि का अनुमान है। टारगेट प्राइस ₹1,120 प्रति शेयर रखा गया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो और अपने कमर्शियल एसेट्स से हेल्दी कैश फ्लो के चलते शैलेट होटल्स निरंतर विकास के लिए अच्छी स्थिति में है। कंपनी को अपनी बाकी की रेजिडेंशियल यूनिट्स की बिक्री से लगभग ₹300 करोड़ कमाई की उम्मीद है। इससे रिटर्न बढ़ेगा।

Kotak Mahindra Bank | इस शेयर के अगले 12 महीनों में ₹2,500 के स्तर तक जाने की उम्मीद है। यह प्राइस टारगेट वर्तमान लेवल से 16% ज्यादा है। ब्रोकरेज का मानना है कि बैंक के अनसिक्योर्ड लोन्स में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन साथ ही ग्रोथ की राह बेहतर हो रही है, एसेट क्वालिटी सुधर रही है, शुद्ध ब्याज मार्जिन बेहतर हो रहा है, एसेट्स पर रिटर्न भी हेल्दी है।

Federal Bank | एक्सिस कैपिटल ने शेयर के लिए ₹240 का टारगेट प्राइस रखा है। यह वर्तमान कीमत से 15% ज्यादा है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि बैंक के क्रेडिट वित्त वर्ष 2025-2028 में 16% की CAGR से बढ़ेंगे। बैंक एसेट क्वालिटी के तनाव को मैनेज कर सकता है और साल की दूसरी छमाही से ग्रोथ में सुधार दिखाई देगा। कुछ अन्य पॉजिटिव फैक्टर्स में स्थिर एसेट क्वालिटी मीट्रिक, शुद्ध ब्याज मार्जिन में सुधार की संभावनाएं शामिल हैं।

Coforge | एक्सिस कैपिटल का मानना है कि प्रमुख वैश्विक ब्रांडों के साथ कई लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट्स को देखते हुए कोफोर्ज ग्रोथ के लिए अच्छी स्थिति में है। कंपनी अपने लॉन्ग टर्म गाइडेंस को हासिल करने के लिए सही राह पर है। वित्त वर्ष 2025-2027 के दौरान रेवेन्यू 25%, EBIT 39% और शुद्ध मुनाफा 40% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ₹1,980 का टारगेट रखा है, जो मौजूदा कीमत से 15% ज्यादा है।

JSW Energy | ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ₹625 का टारगेट प्राइस रखा है। यह मौजूदा कीमत से 15% ज्यादा है। कंपनी का इनऑर्गेनिक ग्रोथ पर फोकस, एग्जीक्यूशन का अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड, एनर्जी स्टोरेज पर फोकस और स्ट्रैटेजी 3.0 टारगेट कुछ प्रमुख फैक्टर हैं, जिनकी वजह से एक्सिस कैपिटल इस शेयर पर बुलिश रुख अपना रहा है।

What's your reaction?

Related Posts