ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

नशे की हालत में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में नशे की हालत में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन युवक महिला को शराब पिलाने और खाना खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि सरोना और आजाद चौक क्षेत्र में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आजाद चौक पुलिस को एक स्थान पर महिला और तीन व्यक्तियों के संदिग्ध अवस्था में बैठे होने की सूचना मिली।

टीम मौके पर पहुंची तो सभी नशे की हालत में मिले। महिला ज्यादा नशे में थी, इसलिए उसे एम्स भेजा गया। महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम वह सरोना में सड़क किनारे अकेली थी। तभी बुलेट सवार तीन युवक पहुंचे और शराब व खाना देने की बात कहकर उसे साथ ले गए। आरोप है कि महिला को आजाद चौक क्षेत्र ले जाकर तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शिवा बघेल (28), निवासी सारथी चौक, पियूष नायक (19), निवासी आमापारा और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया।

What's your reaction?

Related Posts