ब्रेकिंग खबरें

व्यापारट्रेंडिंग

जल्द 1 लाख का स्तर छू सकता है सोना

इस साल की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी बनी हुई है. एक जनवरी को इसका भाव 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 19 मार्च तक बढ़कर 91,950 रुपये तक पहुंच गया है. करीब पिछले ढाई महीनों में सोने की कीमतों में 14 हजार रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है. विश्लेषकों का कहना है कि यह रफ्तार आगे भी जारी रही तो जल्द सोना एक लाख का स्तर छू सकता है.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज और करेंसी के प्रमुख अनुज गुप्ता ने बताया कि पिछले पांच सालों में सोने की कीमतों में आई तेजी के पीछे मुख्य कारण इसकी लगातार बढ़ती मांग है. वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच चीन और भारत समेत कई देशों के केंद्रीय बैंक अपने स्वर्ण भंडार को बढ़ा रहे हैं, जिससे इस प्रवृत्ति को और बढ़ावा मिल रहा है. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और व्यापार युद्ध की आशंकाओं ने आर्थिक अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिससे सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं.

गुप्ता कहना है कि अब निवेशक सोने को आभूषण के रूप में नहीं बल्कि निवेश के रूप में ले रहे हैं, इसलिए हमने सोने की छड़ों और सोने के सिक्कों की भारी मांग देखी है. यह मांग लगातार बढ़ रही है.

इस साल रुझान तेज

गुप्ता ने कहा कि सोने-चांदी के प्रति निवेशकों का रुझान अभी तेज बना हुआ है. जनवरी 2025 से सोना और चांदी ही एकमात्र निवेश परिसंपत्ति हैं, जो दूसरों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. गुप्ता के अनुसार, दीर्घावधि में सोने की कीमतें एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं.

इसलिए बढ़ रहे भाव

1. बढ़ते वैश्विक तनाव के चलते सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी

2. दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीदारी बढ़ाई

3. गोल्ड ईटीएफ में निवेश रिकॉर्ड निवेश हुआ

4. अमेरिकी फेड की नीतिगत बैठक का इंतजार

What's your reaction?

Related Posts