ब्रेकिंग खबरें

राजनीतिअन्य खबर

हेमंत सोरेन हाजिर हों…

रांची. ईडी ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नया समन भेजा है. सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सोरेन (48) को यहां हिनू क्षेत्र में संघीय एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार, 12 दिसंबर को उपस्थित होने और धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है. ईडी की ओर से सोरेन को जारी किया गया यह छठा नोटिस है, लेकिन वह एक भी बार एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए. उन्हें इस मामले में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है.

What's your reaction?

Related Posts