ब्रेकिंग खबरें

अंतराष्ट्रीयखेलट्रेंडिंगराष्ट्रीय

शतरंज ओलंपियाड में पहली बार भारत को 2 स्वर्ण पदक

बुडापेस्ट . भारतीय पुरुष टीम के बाद महिला टीम ने भी रविवार को 45वें शतरंज ओलंपियाड में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता. यह पहला मौका है जब दोनों टीमों ने इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में एक-साथ सुनहरी सफलता हासिल की.

ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी के दम पर पुरुषों ने 11वें और अपने अंतिम मुकाबले में स्लोवेनिया को 3.5-0.5 से पराजित किया. महिलाओं ने दिव्या देशमुख के खेल से अजरबैजान को शिकस्त दी. ग्रैंडमास्टर और विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर गुकेश पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे. महिलाओं ने अजरबैजान को 3.5-0.5 से मात दी. ग्रैंडमास्टर डी हरिका ने पहले बोर्ड पर तकनीकी श्रेष्ठता दिखाई. दिव्या देशमुख ने फिर अपनी प्रतिद्वंद्वी को पछाड़कर तीसरे बोर्ड पर अपना व्यक्तिगत स्वर्ण पदक पक्का किया.

मोदी ने भी जिक्र किया

अमेरिका में रविवार रात भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े गर्व से इस जीत का जिक्र किया. उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी. खरगे ने कहा, आपकी प्रतिभा और टीम वर्क ने इतिहास रच दिया है, जिससे भारत ने दोहरा स्वर्ण पदक जीता.

What's your reaction?

Related Posts